फोटो: सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ पर रिबन काटते मेयर राजीव
- फोटो : Samvad
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में फोटोग्राफर हेल्पिंग सोसाइटी की ओर से विश्व फोटोग्राफर दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि मेयर राजीव जैन ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मेयर ने कहा कि रक्तदान महान सेवा कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की ओर से समय-समय पर लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। युवाओं और स्वस्थ लोगों को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए।
इस दौरान जवाहर मदान, सोनू खत्री, संजय, राजेश, सुमित, तरुण और अशोक दहिया मौजूद रहे।