फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवा किसानों की अनूठी पहल, खाद वितरण के लिए बनाई टोकन व्यवस्था

Mon, 28 Oct 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-24नारनौल में खाद लेने के लिए किसानों को टोकन देता युवा किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में रबी की फसल की बीजाई का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र में डीएपी खाद की मांग बनी हुई है। रविवार को अवकाश रहने के बाद सोमवार को भी डीएपी खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

रीब दो हफ्ते बाद शुक्रवार शाम को दो हजार डीएपी बैग सरकारी केंद्र पर पहुंचे थे। जिसकी सूचना मिलने पर शनिवार को काफी संख्या में किसान पुरानी अनाज मंडी पहुंचे। जिस कारण शनिवार देर रात तक डीएपी खाद वितरित किया गया था। शनिवार को खाद वितरण के बाद सोमवार को केंद्र पर करीब 900 डीएपी बैग उपलब्ध थे।

डीएपी खाद प्राप्त करने के लिए सुबह से ही किसान अनाज मंडी पहुंचने लग गए थे। सोमवार को सबसे अच्छी बात यह रही की डीएपी खाद लेने पहुंचे कुछ किसानों ने स्वयं ही टोकन व्यवस्था बनाई ताकि प्रत्येक किसान अपना आधार कार्ड दिखाकर टोकन प्राप्त कर सकें। इसके बाद टोकन नंबर की बारी के हिसाब से दस किसानों की लाइन बनाई गई। खाद लेने के लिए आने वाले प्रत्येक किसान ने इस नियम का पालन किया। सोमवार को स्टॉक में उपलब्ध खाद का सुगमता के साथ वितरण किया गया। खाद लेने आने वाले किसानों और केंद्र के कर्मचारियों ने युवा किसानों की इस सूझबूझ के लिए सराहना की।
विज्ञापन

खाद के लिए किसान सुबह से ही मंडी पहुंचने लग गए थे और लाइन में खडे़ होने को लेकर आपस में विवाद कर रहें थे। इसे देखते हुए हमारे गांव के बुजुर्ग गुरुजी और हम लोगों ने टोकन व्यवस्था बनाई और सभी किसानों से सहयोग मांगा। सभी किसानों ने सहयोग दिया और आज सुगमता पूर्वक खाद का वितरण किया गया। कर्मचारियों से अनुरोध है कि आगामी दिनों में भी जब भी खाद वितरण किया जाए टोकन व्यवस्था से ही किया जाए ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
सोनू यादव, युवा किसान, गांव- दोस्तपुर
प्रशासन से अपील है कि नियमित रूप से खाद का वितरण किया जाए ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। दो हफ्ते बाद खाद वितरण शुरू किया गया जिस कारण गत दिनों किसानों को खाद लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह, किसान, गांव बेरूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें