फोटो संख्या:78- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्र
कनीना। स्वच्छता एवं समृद्धि के पावन प्रकाशोत्सव दीपावली के उपलक्ष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में कक्षा कक्ष सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी कक्षाओं ने रंगोली बनाकर, दिये जलाकर, गुब्बारे लगाकर तथा बंदरवाल सजाकर अपने अपने कक्षा कक्ष को बड़े आकर्षक ढंग से सजाया। प्रतियोगिता में कला अध्यापक दिनेश कुमार व पीजीटी संस्कृत डाॅ. मुनेश यादव की कक्षाएं अव्वल रही। प्राचार्य ओम कुमार ने दोनों कक्षाओं के छात्रों व कक्षा प्रभारियों को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिवाली का पर्व मां लक्ष्मी की पूजा का पर्व है। मां लक्ष्मी उसी घर में आती हैं जहां स्वच्छता व सात्विकता हो। हनुमान सिंह ने कहा कि दीपोत्सव पर हमें अपने घर व परिवेश की पूरी तरह साफ-सफाई करनी चाहिए। इस अवसर पर सुरेश कुमार, राजेश कुमार, ज्योति शर्मा, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, प्रवीन कुमार, प्रियंका, वंदना मौजूद रही।