हरियाणा के नारनौल में पहली निजी स्काईडाइविंग सुविधा शुरू हुई है। इस दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्काई डाइविंग का आनंद लिया। कहा कि यह बहुत अच्छा अनुभव रहा।
नारनौल में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विश्व स्काईडाइविंग दिवस पर स्काईडाइविंग की। इस दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नारनौल में पहली निजी स्काईडाइविंग सुविधा शुरू हुई है। दुनिया के लिए यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से विश्व स्काईडाइविंग दिवस शुरू हो रहा है... यह बहुत अच्छा अनुभव रहा।