क्षेत्र के गांव धौली (झाखड़ी) में पैदल-पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी राजबाला ने बताया कि उसका पति धौली निवासी 25 वर्षीय रिंकू शुक्रवार शाम को पैदल-पैदल सब्जी लेने के लिए झाखड़ी से धौली की और जा रहा था। जैसे ही धौली के पास पहुंचा तब अचानक अज्ञात वाहन तेज गति, गलफल, लापरवाही से गाड़ी चलाता हुआ आया, रिंकू को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसको पकड़ने का प्रयास किया तो वह वहां फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी राजबाला के ब्यान पर अज्ञात वाहन के चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करव परिजनों को सौंप दिया। मृतक रिंकू बटाई पर खेती बाड़ी का कार्य करता था। मृतक केे 3 लड़की और एक लड़का है।