फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद ने ली अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
सीहमा बीडीपीओ कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय सीहमा में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने सीहमा के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीहमा गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत बेहतरीन तरीके से विकसित किया जाएगा। यहां पर ढांचागत विकास के साथ-साथ केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए भी अधिकारी विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है कि हकदार को समय पर उसका हक मिले ताकि वह आर्थिक रूप से मजबूत होकर देश के विकास में अपना योगदान दे सके।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर घर नल के माध्यम से जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सांसद ने किसानों से आह्वान किया कि वे खेतों की सिंचाई के लिए खेत जलघर योजना के तहत तालाब बनवाएं। इसके बाद इस तालाब से टपका सिंचाई विधि के तहत अपने खेतों की सिंचाई करें। टपका सिंचाई पर राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है।
विज्ञापन

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में जहां भी नहरों पर पुलिया है उनके दोनों तरफ दीवार बनाकर मार्किंग कराएं ताकि सड़क दुर्घटना ना हो। उन्होंने कहा कि आगे धुंध का सीजन है। ऐसे में यह कार्य तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाए। सीहमा गांव की विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए जल्द से जल्द एस्टीमेट बनाकर भेजा जाए। उन्होंने गांव में बिजली निगम के सब डिवीजनल ऑफिस के लिए जमीन उपलब्ध होते ही भवन निर्माण के लिए काम शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न सड़कों को मार्केटिंग बोर्ड से बीएंडआर विभाग को ट्रांसफर करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। सांसद ने गांव में गंदे पानी की निकासी, पार्क, शहीदों के नाम द्वार तथा श्मशानघाट के शेड आदि विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए जल्द से जल्द कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना एक ग्रामीण विकास कार्यक्रम है। जिसमें गांवों में विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। इसमें समुदाय के सहयोग से गांव में ढांचागत, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विकास पर विशेष फोकस दिया जाता है। इस मौके पर उनके साथ अटेली के विधायक सीताराम यादव, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान कंवर सिंह यादव, रमेश तंवर व नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें