फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Sun, 05 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 25क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत के बाद कोच के साथ विजयी चिन्ह बनाती अंडर-17 महिला
विज्ञापन
नारनौल। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कैथल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम ने पंचकूला की टीम को 21 रनों से हराकर महेंद्रगढ़ की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में जिला महेंद्रगढ़ की टीम की भिड़ंत करनाल से होगी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्रगढ़ की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए, जिसके जवाब में पंचकूला की टीम 9.4 ओवर में 55 रन ही बना सकी।

प्रतियोगिता में जिला महेंद्रगढ़ की टीम ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम ने पहले मुकाबले में हिसार को 9 विकेट से और दूसरे मैच में फरीदाबाद को 31 रनों से हरा कर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया था।
विज्ञापन




टीम ने पंचकूला के सामने 76 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें तानिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 35 रन बनाए। वहीं मुस्कान ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 25 रन बनाए और 2 विकेट प्राप्त किए। जिला महेंद्रगढ़ की टीम क्षेत्ररक्षण में भी मजबूत नजर आई और खिलाड़ियों ने कई मुश्किल कैच को भी आसान बना दिया।

वर्जन :

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है और लगातार जीत से आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। गत मैचों के दौरान जो खामियां रही, आगामी मुकाबलों में उन्हें दूर कर बेहतर करने का प्रयास रहेगा ताकि जिले के लिए पदक जीत सकें।
विज्ञापन




इशिका, अंडर-17 महिला क्रिकेट कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें