फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: टाटा 407 गाड़ी का टायर फटा, अनियंत्रित होकर पलटी; शोकसभा में शामिल होकर वापस लौट रहे थे लोग

Sun, 19 May 2024 12:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल के गांव बलाहा कला से भाखरी के बीच रास्ते में एक टाटा 407 गाड़ी का टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस गाड़ी में महिलाएं व पुरुष सवार थे, जो गांव भूषण शोभापुर में किसी की मौत में शोकसभा में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल क्षेत्र में गोद गांव से भूषण शोभापुर में शोकसभा में शामिल होकर आ रही टाटा 407 का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। गाड़ी में सवार करीब 5- 6 लोग घायल हो गए, वहीं 4 व्यक्तियों की गंभीर हालत बताई जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गांव बलाहा कला से भाखरी के बीच रास्ते में एक टाटा 407 गाड़ी का टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस गाड़ी में महिलाएं व पुरुष सवार थे, जो गांव भूषण शोभापुर में किसी की मौत में शोकसभा में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। ये सभी महिलाएं व पुरुष गांव गोद के है। अभी तक तीन महिलाओं व एक पुरुष की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त कुछ युवक व महिलाएं घायल है, जिन्हे अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें