फोटो नंबर- 26गोकलपुर के पास सड़क पर चलती कार में लगी आग। स्रोत-ग्रामीण
मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र में गोकलपुर के समीप एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। बेगपुर से भोजावास जा रहे दो युवक अमित और राजेश जब गोकलपुर के समीप पहुंचे तो उनकी कार से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में उनकी गाड़ी में आग लग गई। कार में सवार युवक तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल गए।
वहीं ग्रामीणों ने मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया। वहीं कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।