महेंद्रगढ़। जिले में शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की कक्षा बारहवीं की इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा जिले के 45 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस दौरान कोरियावास सेंटर पर दो यूएमसी बनाई गई।
परीक्षा के लिए जिले के 45 केंद्रों पर विद्यार्थियों की परीक्षा करवाई गई। इसमें जिले के 4,167 विद्यार्थी शामिल हुए। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जांच की गई, लेकिन कोरियावास केंद्र पर जांच में ढील बरती गई। इसके चलते यहां पर दो विद्यार्थियों के पास से टीम को पर्ची मिली।
नारनौल उड़नदस्ता कोरियावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जांच के लिए पहुंचा तो पहले कमरे में व्यवस्था ठीक मिली। अगले कमरे में टीम पहुंची तो दो विद्यार्थियों पर टीम को संदेह हुआ। टीम ने दोनों को खड़ा कर जांच की। एक विद्यार्थी की जेब से तो दूसरे की बेल्ट से पर्ची मिली। इनमें इतिहास संबंधी सन आदि लिखे गए थे। 13 अन्य टीमों ने भी सभी केंद्रों पर जांच की।
-
पेपर काफी आसान रहा है। इसमें सभी प्रश्न डीएनए, जीएमओ आदि से संबंधित आए हैं। सभी प्रश्न लगभग आसान रहे हैं। पेपर में डीएनए आदि से संबंधित जानकारी आसानी से लिख दी।
-तमन्ना, पीएमश्री स्कूल, महेंद्रगढ़
आज इतिहास का पेपर हुआ है और इसमें 1857 की क्रांति से संबंधित सवाल आए वे सबसे आसान रहे हैं। पेपर में बाहर का कोई सवाल नहीं आया है।
-आशु,एमएसएम स्कूल, पाथेड़ा
बायोलॉजी सबसे कठिन विषय लगता है। शुरू में समझने में समस्या रहती थी लेकिन शिक्षक के बताए तरीके से मैंने बायोलॉजी विषय को अतिरिक्त समय दिया। प्रश्न पत्र में पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए है, उम्मीद है अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल रहूंगा।
-ईश्वर सिंह, गांव-नूनी शेखपुरा
-
परीक्षा से पहले नर्वस था लेकिन प्रश्न पत्र मिलने के बाद मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि जो पढ़ा था वही सब पूछा गया था। बायोलॉजी की तैयारी के लिए मैंने नियमित रूप से पढ़ाई की थी।
-विशाल, मोहल्ला सलामपुरा
- वर्जन:
जिले के 46 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 4,167 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में कोरियावास केंद्र पर दो यूएमसी बनीं। अन्य सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित की गई।
-बिजेंद्र सिंह, बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:68- छात्रा आशु, एमएस मैमोरियल स्कूल, महेंद्रगढ़