फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो गाड़ी में 33 पेटी शराब लेकर जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
शराब की पेटियों के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 33 पेटी अवैध शराब सहित पकड़ा है। आरोपियों की पहचान गांव मेघनवास निवासी कृष्ण उर्फ सोनू और अजय के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक रामनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने जिला में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हुए हैं। आदेशों की अनुपालन में टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को बुलेरो गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए पकड़कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम कनीना रोड पर गांव सीगड़ा के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि गाड़ी में अवैध शराब भरकर लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा नाका बंदी कर जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को बुलेरो गाड़ी में अवैध शराब सहित काबू कर लिया। चालक की सीट पर बैठे युवक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कृष्ण उर्फ सोनू और दूसरी सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम अजय बतलाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर देसी शराब की 24 पेटी बोतल और 9 पेटी पौव्वों की बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महेंद्रगढ़ में सब्जी मंडी के पास ठेका से अंकित वासी मेघनवास से कमीशन पर अवैध शराब खरीद कर लाते हैं। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें