फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: माली टिब्बा में 55 लाख की लागत से बनेगी दो सड़क, रामपुरा में बनेगा ग्राम सचिवालय

Wed, 24 Dec 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 12नसीबपुर के पास अधूरा पड़ा कुम्हार धर्मशाला का निर्माण।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में टूटी सड़कों से अब जल्द ही आमजन को राहत मिलने वाली है इसको लेकर नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिए हैं। माली टिब्बा में सड़क मदन सैनी के घर से कृष्ण सैनी तक 29.76 लाख में और फिरनी को 26.67 लाख में बनाया जाएगा। इसके अलावा सीआईए रोड पर 12.85 लाख और पंचमुखी मंदिर से जयसिंह के घर तक सड़क मार्ग पर 12.31 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

वहीं, जिला परिषद कार्यालय और जिला पुस्तकालय से मुख्य सीवरेज लाइन तक जल निकासी के लिए पाइपलाइन डाली जाएगी। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने भी टेंडर लगा दिया है जिस पर 6.52 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कुम्हार धर्मशाला के निर्माण पर 12.71 और धानक समाज धर्मशाला पर 10.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसका भी टेंडर जारी कर दिया गया है। ग्राम बिगोपुर में व्यायामशाला में रनिंग ट्रैक का निर्माण 12.24 लाख में बनाया जाएगा। बता दें कि शहर के रेवाड़ी रोड पर स्थित जिला पुस्तकालय में स्थानीय और दूर-दराज गांवों के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। पुस्तकालय से मुख्य सीवरेज लाइन से नहीं जोड़ा गया था। इसकी वजह से बारिश के सीजन में हालात काफी खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन


नूनी गांव के जोहड़ की बनेगी चहारदीवार
नूनी गांव के वार्ड तीन के जोहड़ की चहारदीवारी पर 3.64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर टेंडर भी जारी किया गया है। अब चहारदीवारी बनने से जोहड़ के ओवरफ्लो होने की समस्या से निजात मिल जाएगा।



नारनौल के मोती नगर में सड़क का होगा निर्माण


शहर के मोती नगर में 4.23 लाख रुपये की लागत से सूरज ढिल्लों के घर के पास सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद ने टेंडर भी जारी कर दिया है। वहीं, वार्ड संख्या 27 में बुधु माता मंदिर से महावीर डेयरी तक जल निकासी के लिए पाइप डाली जाएगी। वार्ड 19 में श्याम पंजाबी के घर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।



गांव रामपुरा में बनेगा ग्राम सचिवालय


अटेली नांगल ब्लॉक के गांव रामपुरा में ग्राम सचिवालय का निर्माण करवाया जाएगा जिस पर 53.62 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके शोभापुर गांव में गोशाला की चहारदीवारी के लिए टेंडर लगाया गया है जिस पर 8.27 लाख रुपये खर्च होंगे।


जेरपुर के बाबा पांचों पीर तालाब पर पैदल मार्ग

गांव जेरपुर में बाबा पांचों पीर तालाब के तटबंध पर पैदल मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा जिस पर 5.45 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा गांव गढ़ी में पेयजल बोरवेल के लिए टेंडर जारी किया गया है जिस पर 6.47 लाख होंगे।





माली टिब्बा में सड़क मदन सैनी के घर से कृष्ण सैनी तक 29.76 लाख में और मोहल्ले की फिरनी को 26.67 लाख में बनाया जाएगा। वहीं इसके अलावा भी सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

- सोहन सिंह, एमई नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें