फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव सिसोठ की दो सगी बहनों ने बंगाल में जीता सोना, अब भूटान में दिखाएंगी दम

Thu, 31 Oct 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55 गांव सिसोठ में कराटे में स्वर्ण पदक विजेता ​खिलाड़ियाें को सम्मानित करते ​ग्रामी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ की दो बेटियों ने भारतीय टेकन अबेक संघ की ओर से पश्चिम बंगाल के जिला हल्दीबाड़ी के बारोबिशा शहर में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में सोना जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। अब 11 वर्षीय वंशिका व नौ वर्षीय वंदना जनवरी 2025 में भूटान में होने वाली साउथ एशियन चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों बेटियों के गांव पहुंचने पर सरपंच विक्रम व पंच सोमवीर सहित ग्रामीणों ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्ट्रगल मार्शल आर्ट एकेडमी के कोच नीरज ने बताया कि वंशिका व वंदना पुत्री सुनील यादव सगी बहनें हैं। 11 वर्षीय वंशिका ने 30 किलोग्राम व नौ वर्षीय वंदना ने 25 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं। जिले से 15 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिम बंगाल के जिला हल्दीबाड़ी के बारोबिशा शहर में हुआ था। अब यह खिलाड़ी जनवरी 2025 में भूटान में होने वाली साउथ एशियन चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों सगी बहनों द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर ग्रामीणों ने पिता सुनील यादव व दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें