महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से सीबीसी मशीन खराब होने के कारण लोगों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक जांच होती है।
सीबीसी मशीन से प्लटेलेट, एचबी सहित अनेक तरह की जांच होती है। मशीन खराब होने के कारण मरीजों को बाहर निजी लैब पर सीबीसी करवानी पड़ रही है। सीबीसी मशीन से डेंगू, एनिमिया, वायरल बुखार, इनफेंक्शन सहित अन्य प्रकार की जांच के लिए दिनभर लोग चक्कर लगाते हैं। लेकिन जिम्मेदार भी मशीन के अभाव में निजी लैब पर भेज रहे हैं जहां 150 से 200 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।
सीबीसी टेस्ट एक सामान्य रक्त परीक्षण है जो हमारे शरीर की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देता है। सीबीसी मशीन में मुख्य रूप से लाल रक्त कोशिकाएं (आबीसी), सफेद रक्त कोशिकाएं (डब्लूबीसी), हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स आदि का परीक्षण किया जाता है। सीबीसी परीक्षण रक्त स्वास्थ्य को मापने और उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा रक्तचाप की समस्या, सूजन, बुखार, रक्तस्राव, कमजोरी या जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण उत्पन्न होने पर जांच की आवश्यकता होती है। अस्पताल में सुबह से ही ओपीडी की लंबी लाइन लग जाती है। इस मौसम में वायरल बुखार भी चल रहा है जिसको लेकर खून की जांच की आवश्यकता होती है। लेकिन मशीन खराब होने के कारण मरीज परेशान हो रहे है।
सीबीसी मशीन खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। साथ ही उन्होंने मशीन की मांग को लेकर पत्र भेजा हुआ है। उच्चाधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है जल्द ही मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
डॉ. अनिल कुमार, एसएमओ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।