फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 35 लाख रुपये से गांव डिगरोता के दो जोहड़ों को जोड़ा जाएगा नहरी पानी से

Fri, 10 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सिंचाई एवं नहरी विभाग की ओर से गांव डिगरोता के दो जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने के लिए 35 लाख रुपये की परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इससे गांव के आसपास क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि गांव डिगरोता में दो जोहड़ों को नहरी नेटवर्क से जोड़े जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गांव के खंदडा जोहड़ को करीब 20 लाख रुपये की लागत से माधोगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी से 1310 मीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर 15.23 लाख रुपये की लागत से गांव के रावला जोहड़ को सुरेहती माइनर से 900 मीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है। इन दोनों जोहड़ों को नहरी नेटवर्क से जोड़ने की मंजूरी लोकसभा चुनाव से पहले ही आ गई थी लेकिन जिस ठेकेदार को ये कार्य दिया गया था। उसने लंबे समय तक इसको लटका दिया और बाद में छोड़कर चला गया। इस पर लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह के दखल से मामला फिर से सिरे चढ़ाया गया।
विज्ञापन

नहरी नेटवर्क बनने के बाद से डिगरोता पहली बार नहरी नेटवर्क से जुड़ा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीति है कि गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए इस प्रकार के रीचार्ज प्रोजेक्ट ज्यादा से ज्यादा किए जाएं जिससे किसान के साथ-साथ आमजन को भी लाभ हो सके। गांव की सरपंच पूनम शर्मा पढ़ी लिखी है तथा इसका पूरे गांव को मिल रहा है। इस कार्य को सिरे चढ़ाने के लिए वे गांव की पंचायत के साथ सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक कंवर सिंह एवं हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें