फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसान, जवान और मजदूर को एक होना पड़ेगा

Fri, 10 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। वर्ष 1997 के बहुचर्चित मंढियाली गोलीकांड में शहीद पांच किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को गांव बारड़ा में सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहे करता सिंह प्रधान ने बताया कि सभा में किसान संगठनों के पदाधिकारी व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जोगिंद्र नैन किसान नेता, सुरेश कुमार किसान नेता दादरी, बाबा बचनाई नाथ पार्षद वार्ड नंबर-1,वीरेंद्र पहलवान किसान नेता बढ़राई चरखी दादरी, धर्मपाल नंबरदार बाढड़ा, राज कुमार हड़ोदी ने किसानों को संबोधित किया। किसान नेताओं ने कहा कि किसान, जवान व मजदूर विरोधी सरकार है। अब समय आ गया है कि किसान, जवान और मजदूर को एक होना पड़ेगा।
नेता बड़े भवनों में बैठकर फैसला करते हैं। कभी, तपती गर्मी और सर्दी में काम करके देखने पर पता लगेगा की मेहनत क्या होती है। आज किसान अपनी फसल नहीं बेच पा रहा है। किसी को खाद नहीं मिल रहा है। सरकार ने किसानों से बीमा के पैसे तो जमा करवा लिया लेकिन किसी भी किसान को कोई मुआवजा नहीं दिया। अब समय आ गया है कि किसान जवान और मजदूर को एक होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें