जिले में वीरवार को दो नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6623 हो गई है। जिले में 6595 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 21 कोरोना मरीजों की अभी तक मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के सात केस एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 18 मार्च तक 149566 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 91445 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 160365 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1556 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमित की सूची
मोती नगर नारनौल -1
हुडा सेक्टर नारनौल-1