फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला खटीकान में दो दुकानों के ताले तोड़कर दो लाख का सामान चोरी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला खटीकान में मस्जिद के पास वीरवार की रात को चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। जिसमें कबाड़ी की दुुकान से तांबा, पीतल सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ित कबाड़ी ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 के मोहल्ला खटीकान निवासी मनोज ने बताया कि वह अपने मोहल्ले में मस्जिद के पास कबाड़ी की दुकान चलाते हैं। वह रोजाना की तरह वीरवार की रात को अपनी दुकान बंद कर अपने घर गया था। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। आस पड़ोस के सभी लोग वहां चले गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि आपकी दुकान का ताला खुला हुआ है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दुकान के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। उसने अपना सामान चेक किया तो 10 से 12 कट्टे तांबा तथा पीतल का सामान गायब मिला। उसने बताया कि सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ लगती इंद्र की दुकान से दस हजार से अधिक का सामान चोरी हुआ है। पिछले 15 दिन से महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली में चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसमें 19 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। पुलिस इन 19 दुकानों की चोरी की वारदात में केवल एक केस को सुलझा पाई है। आकोदा में मोबाइल की दुकान से हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें