जिला नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को जिला टाउन प्लानिंग अधिकारी प्रवीण चौहान की देखरेख में कनीना में एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। योजनाकार की टीम ने करीब दो घंटे अभियान चलाया। जिसमें कालोनी में बनाई जा रही डीपीसी तोड़ी गई।
डीटीपी अधिकारी प्रवीण चौहान के आदेश अनुसार नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सतपाल सिंह मनोनीत किया गया था। कस्बा कनीना में कॉलेज के पीछे बनी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले भी तीन अवैध कालोनियों को तोड़ा गया था। एक बार फिर कनीना में कॉलेज के पास बनी तकरीबन डेढ़ एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी तोड़ी गई है। अवैध कॉलोनी में प्लाटों के चहारदीवारी की हुई थी। पीले पंजे की सहायता से सभी डीपीसी को गिरा दिया गया है। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी भी मौजूद रही। जेई हेमंत कुमार ने आमजन से अपील की है कि लाइसेंस लेकर काटी गई कॉलोनियों से ही प्लाट खरीदने किसी जालसाजी का शिकार ना हो। इस मौके पर जेई हेमंत कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सतपाल सिंह, बिजेंद्र पटवारी, चौकी प्रभारी गोबिंद सिंह, पटवारी अनूप, पटवारी उमेद सिंह जाखड़ सहित अन्य मौजूद थे।