फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, एक घायल

Thu, 03 Jul 2014 12:50 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में चालकों की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में नारनौल अस्पताल रेफर किया गया जबकि एक अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर पिछले 15 दिनों में कई हादसे हो चुके हैं। बुधवार को पवन पुत्र रामचंद्र (40) निवासी कनीना अपनी बाइक से साथी बबलू पुत्र सोहनलाल और राजेश पुत्र रामौतार मुल्लापुर तहसील दातागंज (बदायूं) यूपी निवासी तीनों किसी कार्य से महेंद्रगढ़ जा रहे थे।

गांव गुढ़ा के एक निजी स्कूल के नजदीक महेंद्रगढ़ की ओर से बाइक पर आ रहे सुरजीत पुत्र प्रताप सिंह वासी गोठडा जिला रेवाड़ी से उनकी बाइक टकरा गई। आपने-सामने की भयंकर टक्कर में घायल पवन और सुरजीत की कनीना अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बबलू की हालत गंभीर होने के चलते उसे नारनौल रेफर किया गया है। उनके तीसरे साथी राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें