नांगल चौधरी। मंगलामुखी समाज के दो गुट मंगलवार को आपस में ही झगड़ गए। बुलबुल गुट और महक गुट के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। नांगल चौधरी के डीएसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और थाने बुलाया।
नांगल चौधरी थाने में दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायतें दी गई हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को झगड़े का दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नजर बनाए हुए हैं।