फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत, 231 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में सुधार नजर आने लगा है। संक्रमित मरीज भी तेजी से ठीक होकर घर लौट रहे हैं। वीरवार को 231 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। जबकि 520 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौटे हैं। वहीं दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 20440 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 16918 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को जिले में 231 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सिरोही बहाली व निवाजनगर के एक-एक शख्स की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 110 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के 3412 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 20 मई तक 1,77,530 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 97,335 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2,38,609 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2066 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वीरवार को अटेली खंड के गांव उनींदा में सबसे ज्यादा 19 नए संक्रमित मामले मिले हैं।
इन गांवों में आये सबसे ज्यादा संक्रमित
उनींदा-19, बायल-7, खैरानी-6, बेरुंडला-5, घाटासेर-4, कटकई-4, सतनाली-4, ढाणी बायां वाली -3, बेवल-3, दुलोठ अहीर-3, बवाना-3, कोटिया-3, नौताना-3, बलाह कला-3, स्याना-3, बामनवास खेता -3 मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें