फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: कोरियावास के पास सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर

Tue, 26 Dec 2023 11:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल के निजामपुर क्षेत्र के गांव धानौता निवासी 30 वर्षीय सुखबीर गुरुग्राम में नौकरी करता था। वह सोमवार को अपने घर आ रहा था। लेकिन देर रात होने की वजह से उसका 29 वर्षीय भाई रामबीर लेने के लिए नारनौल आ गया। जब वह कोरियावास हसनपुर गांव के पास करीब रात के 10 बजे पहुंचे तो एक टाटा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल क्षेत्र के गांव कोरियावास के पास सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई नारनौल से अपने गांव जा रहे थे, इस दौरान एक टाटा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकाें ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा का उपचार शुरू कर दिया, लेकिन उसने भी रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार निजामपुर क्षेत्र के गांव धानौता निवासी 30 वर्षीय सुखबीर गुरुग्राम में नौकरी करता था। वह सोमवार को अपने घर आ रहा था। लेकिन देर रात होने की वजह से उसका 29 वर्षीय भाई रामबीर लेने के लिए नारनौल आ गया। जब वह कोरियावास हसनपुर गांव के पास करीब रात के 10 बजे पहुंचे तो  एक टाटा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह दोनों भाइयों का चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अविवाहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें