नारनौल के निजामपुर क्षेत्र के गांव धानौता निवासी 30 वर्षीय सुखबीर गुरुग्राम में नौकरी करता था। वह सोमवार को अपने घर आ रहा था। लेकिन देर रात होने की वजह से उसका 29 वर्षीय भाई रामबीर लेने के लिए नारनौल आ गया। जब वह कोरियावास हसनपुर गांव के पास करीब रात के 10 बजे पहुंचे तो एक टाटा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।
नारनौल क्षेत्र के गांव कोरियावास के पास सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई नारनौल से अपने गांव जा रहे थे, इस दौरान एक टाटा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकाें ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा का उपचार शुरू कर दिया, लेकिन उसने भी रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार निजामपुर क्षेत्र के गांव धानौता निवासी 30 वर्षीय सुखबीर गुरुग्राम में नौकरी करता था। वह सोमवार को अपने घर आ रहा था। लेकिन देर रात होने की वजह से उसका 29 वर्षीय भाई रामबीर लेने के लिए नारनौल आ गया। जब वह कोरियावास हसनपुर गांव के पास करीब रात के 10 बजे पहुंचे तो एक टाटा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह दोनों भाइयों का चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अविवाहित थे।