नारनौल। मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में अटेली पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सैदपुर निवासी राहुल व मंजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को नांगल मोड़ अटेली से काबू किया। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।
शिकायतकर्ता भौड़ी निवासी मनीष ने थाना अटेली में दी शिकायत में बताया कि वह कॉलेज में पढ़ता है। एक मई लगभग पौने दो बजे अटेली काॅलेज वह दोस्त को बाइक से परीक्षा दिलाने गया था। वहां गेट पर उज्ज्वल, निक्की खड़े थे। उन्होंने पास से बाइक जाते ही आवाज लगाई। कहा कि बाइक उनके पास से कैसे निकाली फिर बहस जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह सभी वहां से चले गए। इसके बाद चार बजकर 20 मिनट पर अटेली नये बस स्टैंड से जब वह घर जा रहे था तो उज्ज्वल, राहुल, मनजीत, शक्ति, नवीन, साहिल, अरुण व 3-4 अन्य ने बाइक रोककर मारपीट शुरू कर दी। वहीं चाकू से भी हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया।