फोटो संख्या:59- भगवान विष्णु मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा सुनती महिलाएं--स्रो
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित प्राचीन श्री विष्णु भगवान मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव संपन्न हुआ। वृंदावन धाम से आए हित श्याम देव महाराज ने कथा सुनाई।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अमूल्य मित्रता की कथा का ऐसा चित्रण किया कि श्रोताओं की आंखें नम हो उठीं। उन्होंने बताया कि सच्ची मित्रता धन-दौलत पर नहीं बल्कि प्रेम, विश्वास और निष्ठा पर आधारित होती है। कथा के अंत में उन्होंने परीक्षित मोक्ष प्रसंग का विस्तार से वर्णन कर श्रोताओं को जीवन के आध्यात्मिक महत्व का संदेश दिया। कथा के दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण और सुदामा की वेशभूषा धारण कर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। यजमान प्रदीप निंभेड़िया, निशा ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।