फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहे : नरेंद्र सूरा

Sat, 27 Sep 2025 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 13विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण करते नरेंद्र सूरा व नीलम कुमारी। डीपीआरओ
विज्ञापन
मंडी अटेली। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण का लक्ष्य है कि हर नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहे। इसी उद्देश्य को लेकर यह मेगा कैंप लगाया गया, ताकि प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
विज्ञापन

यह बातें जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा ने शुक्रवार को राजकीय महिला कॉलेज अटेली में आयोजित मेगा कैंप में कही। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी व अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह भी मौजूद थे। नरेंद्र सूरा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों की स्टाल लगाई गई हैं। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं से लोगों को अवगत कराकर उनकी समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आमजन की जो भी समस्या है, उसका संबंधित विभाग के स्टॉल पर जाकर समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि अब सभी कागजात आधार कार्ड से जुड़े हैं। ऐसे में योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी है। नागरिकों को अपने कागजात में जो भी कमी है उसे समय रहते ठीक करवाना चाहिए ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि छेड़खानी होती है या कोई पीछा करता है तो उसकी सूचना तुरंत डायल नंबर 112 पर दें। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ व पौधरोपण भी किया। नीलम कुमारी ने कहा कि यहां पर न केवल लोगों को योजनाएं व सेवाओं का लाभ दिया गया है, बल्कि विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी गई है।
वहींं डीएलएसए की तरफ से भी पैनल एडवोकेट ने कानूनी सहायता उपलब्ध कराई है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार, राजकीय कॉलेज के प्राचार्य राजेश आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें