फोटो 14राव बंशी पार्क में रोटरी क्लब की तरफ से पौधरोपण करते क्लब के सदस्य।स्रोत क्लब
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी की ओर से वीरवार को पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। रोटरी क्लब ने राव बंशी सिंह पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रधान राजकुमार चौधरी ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। आज के समय में अत्यधिक प्रदूषण, आधुनिकीकरण के चलते काटे जा रहे वृक्षों की वजह से शुद्ध ऑक्सीजन मिलना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए हम सभी को अपने घरों, विद्यालय अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना होगा।
प्रोजेक्ट इंचार्ज मोहित चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह सैकड़ों लोग सुबह भ्रमण व व्यायाम के लिए पार्क में आते हैं। पार्क में हरियाली रहने से वातावरण शुद्ध होता है तथा आने जाने वाले लोगों को व्यायाम करने के लिए प्राकृतिक ऑक्सीजन से लाभ होता है। इस अवसर पर राजकुमार चौधरी, विजय जिंदल, एडवोकेट राजकुमार यादव, दिनेश भार्गव, प्रवीण संघी, नरेश गोगिया, नवीन गुप्ता, मधुर गर्ग, जयप्रकाश चौधरी, कमल संघी, प्रवीण छाबडा, पवन यादव, मोहित चौधरी, विनय मित्तल आदि उपस्थित रहे।