फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यालय प्रमुख, एबीआरसी को दिया प्रशिक्षण

Mon, 21 Apr 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नारनौल व अटेली स्थित मॉडल संस्कृति विद्यालय में कक्षा तत्परता कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी प्राथमिक विद्यालय प्रमुख और सभी एबीआरसी, बीआरपी को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने की। मुख्य प्रशिक्षक जतिन कुमार ने कक्षा तत्परता कार्यक्रम की बारीकियां बताईं। पीपीटी के माध्यम से विभिन्न आयामों को अध्यापकों के सामने रखा। जिला समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि पिछली कक्षा की दक्षता को आधार बनाकर कक्षा तत्परता कार्यक्रम की रचना की गई है। यदि बच्चा पिछली कक्षा की दक्षताओं को प्राप्त कर लेता है तो उसे अगली कक्षा में सीखने में सहजता महसूस होती है। कक्षा तत्परता कार्यक्रम में न केवल बच्चों को सीखने के बेहतर अवसर प्रदान करता है बल्कि उल्लास, आत्मविश्वास और खेल-खेल में शिक्षा के अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम 25 मई तक चलाया जाना है। इसके बादअगली कक्षा का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। खंड नारनौल में खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भारद्वाज के सानिध्य में 95 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। खंड अटेली में खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार के सानिध्य में 84 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान, मुख्य प्रशिक्षक जतिन कुमार, जिला समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह, मनीष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें