नारनौल। नशा नाश की जड़ है। नशा व्यक्ति के जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है। यह बात जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने सेवा विभाग की ओर से रेडक्राॅस कार्यालय में फर्स्ट एड कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन को सफल बनाने के लिए मेहनत का रास्ता अपनाएं। अमित शर्मा ने कहा कि आज समाज में जो अपराध हो रहे हैं, उनमें मुख्य भूमिका नशे की मिलती है। उन्होंने कहा कि माता पिता को किशोरावस्था में बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार नशे की रोकथाम के लिए विशेष योजना बना कर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फर्स्ट एड छात्रों का नशा न करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर डॉ. एसपी सिह, टेकचंद यादव, पवित्रा यादव व वेदप्रकाश मिंटू उपस्थित थे।