फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से गोड्डा और दौराई के लिए चलेगी ट्रेन

Thu, 24 Jul 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08नारनौल का रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
नारनौल। यात्रियों की सुविधा दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई साप्ताहिक नई ट्रेन का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09604 गोड्डा- दौराई (अजमेर) स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई को गोड्डा से 16 बजे चलकर होकर सोमवार को 01.30 बजे दौराई पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन मार्ग में पोडैयाहाट, हंसडीहा, मोहनपुर, देवघर, जसीडीह, झाझा, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, चुनार, मिर्जापुर, सुबेदारगंज, फतेहपुर, गोविन्दपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 19603, दौराई (अजमेर)-गोड्डा साप्ताहिक ट्रेन तीन अगस्त से दौराई से हर रविवार को 15.30 बजे रवाना चलकर सोमवार को 22.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक ट्रेन पांच अगस्त से गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को 5 बजे रवाना होकर बुधवार को 17.20 बजे दौराई पहुंचेगी। ट्रेन मार्ग में अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, चुनार, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, हंसडीहा व पोडैयाहाट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें