फोटो 19 छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते। पुलिस
नारनौल। यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और नई पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सत्र में ट्रैफिक एसएचओ ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी और सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। एसएचओ ट्रैफिक नरेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का और दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। विद्यार्थियों को जेब्रा लाइन और रेड लाइट के नियमों का पालन करने की समझ दी गई।
बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करें। उन्होंने गति सीमा के भीतर वाहन चलाने और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।