फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद
महेंद्रगढ़। जहां से अच्छी सेहत के होती है हरी सब्जियों की खरीद वहीं पर लगे गंदगी के ढेर ग्राहकों के साथ दुकानदारों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। शहर के सब्जी मंडी में नियमित सफाई के अभाव में लोग परेशान हैं।
सब्जी मंडी में 200 से अधिक दुकानदार व पांच हजार से अधिक लोगों प्रतिदिन कूड़े के ढेरों से गुजरने को मजबूर हैं। मार्केट कमेटी के कर्मचारी नियमित रूप से कूड़े का उठान नहीं कर रहे हैं। दिनभर कचरे से उठने वाली दुर्गंध से मंडी व्यापारी परेशान हैं। साथ ही बेसहारा गोवंश दिनभर कूड़े के ढेरों को इधर-उधर फैला देते हैं।
सब्जी मंडी में तीन जगहाें पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा ढेरों में भी वृद्धि हो रही है। मंडी व्यापारी भी कई बार सफाई के बारे में अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि नियमित रूप से सफाई के बाद उठान नहीं होने से कचरे के ढेर लग जाते है।
मार्केट कमेटी के कर्मचारी सफाई तो कर देते है, लेकिन कई दिनों तक कूड़े का उठान नहीं करते है। तेज हवा चलने पर कूड़ा दुकानों में घुस जाता है। जिसके कारण परेशानियों का सामना करन पड़ रहा है।