फोटो 6 आयरन के पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्राॅली।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आयरन पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक दीपक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
17 मई की रात पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी, तभी छापरा-बीबीपुर गांव की पहाड़ियों में अवैध खनन कर ले जाया जा रहा वाहन नजर आया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया। बाद में माइनिंग विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर वाहन को सीज कर दिया गया।