फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के आसपास पानी जमा होने से रोकें : राहुल

विज्ञापन
फोटो 19ग्रामीणों को डेंगू के बारे में जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी।संवाद
विज्ञापन
निजामपुर। गांव तलोट स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डेंगू को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव तलोट की सरपंच सुनीता देवी ने की। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर के इंचार्ज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल छीपा ने ग्रामीणों को डेंगू रोग के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही लोगों को घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में एएनएम बंटी कुमारी, विनोद देवी तथा आशा कार्यकर्ता रूकमणी देवी और अनिता देवी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें