फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कोर्स में दाखिले का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पीजी कक्षाओं में दा​खिला लेते विद्यार्थी---सं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय महाविद्याल में पीजी कक्षाओं में दाखिला का मंगलवार को अंतिम दिन है। राजकीय महाविद्यालय व राजकीय महिला महाविद्यालय में 260 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है।
विज्ञापन

221 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है जबकि 39 सीटें अभी भी खाली हैं। दोनों महाविद्यालय में सोमवार को 12 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार यादव व राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में दाखिला लेने का मंगलवार को अंतिम दिन है। राजकीय महाविद्यालय में तीन संकायों में 140 सीटों में से 120 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है जबकि 20 सीटें रिक्त है।
सोमवार को पीजी कक्षाओं में 11 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें एमए अंग्रेजी में आठ तथा एमएससी रसायन विज्ञान में तीन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। राजकीय महिला महाविद्यालय में तीन संकायों में 120 सीटों पर दाखिला किया जा रहा है।
विज्ञापन

101 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 19 सीटें रिक्त है। मंगलवार को दाखिले का अंतिम दिन है। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक छात्र-छात्राओं के आवेदन जमा किए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें