नारनौल। गुरु रविदास महासभा के कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव 31 अगस्त को होंगे। इस कार्यकारिणी की अवधि अगस्त में पूर्ण हो गई है। यह जानकारी प्रधान बलबीर सिह बबेरवाल ने दी है। महासभा की आम बैठक 13 जुलाई को आयोजित हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया था कि इस कार्यकारिणी का चुनाव 31 अगस्त को करवाया जाएगा। जिसमें प्रधान, उप-प्रधान, महासचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष व पांच कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाना है। यह चुनाव गुरु रविदास मोहल्ला ढिढ़ासर में होगा। नामांकन 25 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। नामांकन वापसी 26 अगस्त और 31 अगस्त को सुबह 9 बजे से सांय चार बजे मतदान होगा, इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। संवाद