फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि में दाखिले के लिए आज अंतिम दिन, स्नातक, स्नातकोत्तर की 1670 सीटों होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आज अंतिम तिथि है। पिछले 16 अगस्त से जारी दाखिला प्रक्रिया बुधवार को थम जाएगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क दो सितंबर तक जमा किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय में उपलब्ध स्नातक व स्नातकोत्तर की 1670 सीटों पर दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयू-सीईटी) के आधार पर हो रहे हैं।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया के बाद स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आगामी 15 व 16 तथा 23 व24 सितंबर को कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के सीयू-सीईटी के नोडल अधिकारी डॉ. फूल सिंह ने बताया कि इस बार सीयू-सीईटी-2021 का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा के अंतर्गत 12 केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने इस बार इंटिग्रेटेड बीएससी., एमएससी., भौतिकी, रसायन विज्ञान व गणित के नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है।
विश्वविद्यालय स्नातक कोर्स के लिए 458, स्नातकोत्तर कोर्स के लिए 1122 तथा इंटीग्रेटेड बीएससी,एमएससी पाठ्यक्रमों में 90 सीटों पर दाखिला होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए इच्छुक आवेदक हकेंविवि की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी प्रवेश परीक्षा के लिए पाठ्यक्रमों एवं आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें