सतनाली। सतनाली क्षेत्र में हजारों की संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने महाराव शेखाजी की जयंती एवं विजयदशमीं पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बलबीर सिंह शेखावत ने की। वक्ताओं ने महाराव शेखाजी के जीवन संघर्ष से युवाओं को प्रेरणा लेकर देश एवं समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम से पूर्व कस्बे के मुख्य मार्गाें से शोभायात्रा निकालकर लोगों को एकता का संदेश दिया।
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर ने कहा की जो जोश व उत्साह आज युवाओं में देखा गया इससे प्रतीत होता है कि अब समाज ने बड़ी एकता का परिचय दिया है। मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में जाकर पृथ्वीराज चौहान की अस्थियों को एकत्रित करके गंगा में विसृजित किया। पूर्वजों की प्ररेणा से आज समाज में आगे आकर सेवा करने का मौका मिल रहा है। आज तलवार व बंदूकों का जमाना नहीं है, वोटिंग मशीन का जमाना है। अपने हकों के लिए एकजुटता से वाट डालकर समाज को ताकत देने का काम करें। युवा अपनी ताकत पहचानकर सही दिशा में इसका प्रयोग करें।
विशिष्ट अतिथि यशवर्धन सिंह शेखावत पूर्व विधायक झुंझुनू ने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ने में और अधर्म पर धर्म की लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए भगवान श्रीराम व लक्ष्मण ने अपने कर्म व प्रेम, ज्ञान के माध्यम से हर फर्ज निभा कर सभी प्रकार की बाधाओं से पार पाई।
युवा समाजसेवी फंकीरचंद नांवां ने कहा कि आज दशहरे के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। कार्यक्रम के दौरान मुन्ना शेखावत, पूर्व सरपंच कृष्ण सिंह तंवर नांवां, सवाई सिंह राठौड़, बलबीर सरपंच उरीका, बीर सिंह नंगला, राजबीर सुबेदार नांवां, ओमपाल सिंह, पूर्व बैंक मैनेजर महीपाल सिहं तंवर, युवा समाज सेवी फकीरचंद आदि मौजूद रहें।