कनीना। कनीना से रेवाड़ी रोड पर एक निजी समारोह स्थल के पास अज्ञात कारणों से लगी आग में एक एकड़ कड़बी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों 112 पर कॉल करके आग की सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग व 112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कड़बी जलकर राख हो चुकी थी।
वार्ड नंबर एक निवासी नरेश ने रेवाड़ी रोड पर पर निजी समारोह स्थल के पास दो एकड़ बाजरे की पुलियां एकत्रित की हुई थी। शाम को करीब छह बजे अज्ञात कारणों के चलते कड़बी में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही कड़बी जलकर राख हो चुकी थी। कनीना फायर स्टेशन के फायरमैन राकेश, फायरमैन सतीश, ड्राइवर संदीप ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे और आग पर काबू पाया लिया है। इस क्षेत्र में आसपास किसानों की ओर से कड़बी लगाई गई थी। गनिमत रही कि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया जिसके कारण बड़ा हादस टल गया।