फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज कनीना में 216 और महेंद्रगढ़ में 303 वकील करेंगे मतदान,

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तैयारी करता कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। कनीना और महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दोनों बार में 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कनीना के चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि बार रूम में एक मतदान बूथ बनाया गया है। यहां 216 सदस्य मतदान करेंगे। प्रधान पद पर राकेश कुमार और देशबंधु के बीच सीधा मुकाबला होगा।
उपप्रधान पद के लिए अखिल अग्रवाल और विरेंद्र जांगड़ा मैदान में हैं। वहीं भास्कर चौधरी सचिव पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। प्रधान पद के दो अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बार में प्रधान, उपप्रधान, महिला उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। प्रधान पद पर अजनेश, राजेश कुमार लांबा और संदीप कुमार यादव आमने-सामने हैं।
महिला उपप्रधान पद पर सुनीता कुमारी, शशि बाला और शर्मिला यादव के बीच मुकाबला है। सामान्य उपप्रधान पद पर मनोज कुमार शर्मा और अंकित, सचिव पद पर पुष्पेंद्र सिंह और राहुल कौशिक मैदान में हैं। यहां 303 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें