फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शोध को मजबूत बनाने के लिए हकेंवि विद्यार्थियों को पढ़ाई तीन दिन का पाठ

विज्ञापन
फोटो संख्या:67- दीप प्रज्जवलन कर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में वीरवार से मानविकी और सामाजिक विज्ञान विषयों पर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। इसका मुख्य उद्देश्य शोध करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को बेहतर और प्रमाणिक शोध उपकरण तैयार करने का प्रशिक्षण देना है। कार्यशाला 23 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आज के समय में सामाजिक और शैक्षिक समस्याओं को समझने और उनका समाधान निकालने के लिए सही और गुणवत्तापूर्ण शोध बहुत जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शोध के दौरान सही उपकरणों का उपयोग होना चाहिए ताकि गलत और बिना गुणवत्ता वाले शोधपत्रों पर रोक लग सके।
शिक्षक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि सामाजिक विज्ञान में शोध तभी सफल माना जाता है जब उसमें इस्तेमाल किए गए उपकरण विश्वसनीय और सही हों।
विज्ञापन

वहीं, परियोजना समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुमार ने कार्यशाला की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इसमें शोध उपकरण निर्माण, उपलब्धि परीक्षण, मूल्यांकन मापनी, साक्षात्कार तकनीक, समूह चर्चा और विषयवस्तु वैधता जैसे विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यशाला के पहले तकनीकी सत्र का संचालन प्रो. कौशल किशोर ने किया। कार्यक्रम में कई शिक्षाविद और शोध विशेषज्ञ मौजूद रहे। विश्वविद्यालय का मानना है कि यह कार्यशाला शोधार्थियों की क्षमता बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता वाले शोध को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
कार्यक्रम में परियोजना दल के सदस्य प्रो. केशव सिंह रावत, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. निधि बगारिया के साथ शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. आरपी अहलावत, प्रो. नंद किशोर, प्रो. केशव सिंह रावत सहित अन्य विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें