फोटो नंबर- 12छोटे व ग्रामीण रूट के लिए बनाए गए बूथ पर खड़ी बसें और इंतजार करते लोग। संवाद
नारनौल। छोटे व ग्रामीण रूट के लिए बनाए गए बूथ पर जल्द ही टिन शेड लगेगा। इससे यात्रियों को धूप व बारिश होने पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी ने एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इस एस्टीमेट को उच्च विभाग को भेजा गया है अब बजट पास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
टिन शेड के लिए करीब 36 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। जिसके तहत छोटे व ग्रामीण रूट के बूथ नंबर 8, 9, 10, 11 व 12 पर शेड लगाया जाएगा। गौरतलब है कि छोटे रूट के लिए बनाए गए बूथ पर टिन शेड नहीं होने के कारण लोग बारिश व धूप से बचाव के लिए बूथ से दूर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। वहीं डिपो भवन की मरम्मत की प्रक्रिया भी चल रही है। बस स्टैंड भवन व वर्कशॉप भवन की जांच पीडब्ल्यूडी द्वारा की गई है।