महेंद्रगढ़। दीपावली पर्व ने इस बार शहर के व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बीते पांच दिनों में महेंद्रगढ़ शहर में 30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।
यह आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में करीब 10 करोड़ रुपये अधिक है। मिठाई, वाहन, सर्राफा और उपहार बाजार में इस बार खरीदारों की भीड़ ने व्यापारियों की उम्मीदों को दोगुना कर दिया। इस बार त्योहार से पहले ही ग्राहकों की आवाजाही में तेजी रही है। खासकर धनतेरस और दीपावली के मौके पर सराफा बाजार में सोने-चांदी की जमकर खरीदारी हुई।
कई ज्वेलर्स ने बताया कि इस बार ग्राहकों ने चांदी के सिक्कों के साथ आभूषणों में भी निवेश किया। इससे बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। मिठाई कारोबारियों ने भी बताया कि इस बार ऑर्डर पहले से कहीं ज्यादा रहे। शहर में लगभग 40 से अधिक हलवाइयों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार की। खोया, पनीर और काजू की मिठाइयों की सबसे अधिक मांग रही।
स्थानीय स्तर पर तैयार की गई मिठाइयों के साथ ब्रांडेड पैक मिठाइयों की बिक्री भी बढ़ी है। महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार में इस वर्ष का कारोबार काफी अच्छा रहा। उनका कहना है कि इस बार बेहतर माहौल, लोगों की क्रय शक्ति में वृद्धि और त्योहारों की उत्सुकता ने कारोबार को नई ऊंचाई दी है।
-
धनतरेस और दीपावली पर दुकान पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री में भी पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। ग्राहकों ने इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों में भी रुचि दिखाई है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा का संचार हुआ।- राजीव खुराना, दुकानदार
धनतेरस और दीपावली पर्व पर दुकान में इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट आइटम की अच्छी बिक्री हुई। लोगों का एलईडी, बिजली लड़ी को ग्राहकों में काफी उत्साह रहा। इसके साथ-साथ दुकानों पर भी रौनक बनी रही। लोग घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं और उपहारों की खरीदारी में पीछे नहीं रहे। - घनश्याम सैनी, दुकानदार
फोटो संख्या:-55 बाजारा में इलैक्टि्रक स्कूटी खरीदते हुए ग्राहक---संवाद
फोटो संख्या:-55 बाजारा में इलैक्टि्रक स्कूटी खरीदते हुए ग्राहक---संवाद