आईपीएल मैच का सट्टा लगाते हुए गांव खातोली में सीआईए ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 4500 रुपये, 6 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए टीम को गांव खातोली में आईपीएल का सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर जब टीम वीरवार की रात करीब एक बजे गांव खातोली में पहुंची तो एक स्कार्पियो में सुरेंद्र निवासी मोहल्ला पीरआगा नारनौल, पवन मोहल्ला सलामपुरा नारनौल, कपिल मोहल्ला गुरूनानकपुरा नारनौल आईपीएल का सट्टा लगाकर खेल रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपियों के जांच की तो पुलिस को 4500 रुपये, 6 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।