फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई का ब्रांच मैनेजर समेत 62 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 62 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5216 हो गई है। वहीं शुक्रवार को 40 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 4696 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी तक नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 573 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन संजय बिश्नोई ने बताया कि जिले में छह नवंबर तक 113456 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 70300 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 88418 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1637 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं सर्दी के बढ़ने से कोरोना मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को एसबीआई काठमंडी का ब्रांच मैनेजर कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं एक निजी स्कूल का टीचर भी कोरोना मरीज मिला है। इसके अलावा हुडा सेक्टर में पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची:-
नारनौल हुडा सेक्टर-5,बाघोत-1,पल -4, नांगल सिरोही -1,सिसोठ -1,मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल-1,पवेरा-1, नीरपुर -1,पुरानी मंडी नारनौल-1,नारनौल हाउसिंग बोर्ड -3, तोताहेड़ी-1,मोहल्ला पुरानी सराय नारनौल -1,मंडलाना-2, बवाना-1, मोहल्ला राव का -2,सिलारपुर मेहता -2, मोहल्ला खरखड़ी-1, खटोटी खुर्द -1, खैरोली-5,शिवनगर -1, नांगल चौधरी-1, सतनाली-1, दीवान कॉलोनी महेंद्रगढ़ -1, गुलावला-1, चंदपुरा-2, पाथेड़ा-1, सलेमपुर अटेली -1, जयराम दास कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, एसबीआई नारनौल-1, बड़का कुआं-2, कोटिया-2, सेहलंग-1, कारोता-1, नांगल दुर्गू -1, नारनौल एम्पलाई कॉलोनी-3, केमला-1, ढाणी बाठोठा-1,कुंजपुरा-1, डेरोली-1,बसीरपुर-1,सतनाली-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें