फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवक पर गोली चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 18गोली चलााने के मामले में पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।स्रोत आरोपी
विज्ञापन
नारनौल। स्कूल के पास युवक पर जानलेवा हमला और फायरिंग करने के मामले में नांगल दर्गु निवासी दीपक, मुरलीपुर गांव निवासी नीरज और टूमना निवासी सतेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 6 जनवरी की रात को मोहल्ला मिश्रवाडा निवासी शिकायतकर्ता जितेंद्र ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, जब वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर श्याम कॉलोनी जा रहा था तभी राधा कृष्णा पार्क के नजदीक एक थार गाड़ी ने उनका रास्ता रोका।
गाड़ी से शिवदयाल और उसके अन्य साथी उतरे और उन्होंने जान से मारने की नीयत से जितेंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार बरामद किए जा सकें और घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें