फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्री गार्ड तोड़ने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
फोटो संख्या:76- महाविद्यालय के मैदान में ट्रीगार्ड को पत्थर से तोड़ता युवक--स्रोत- वायरल विडियो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय के मैदान में लगेपेड़ों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्री गार्ड तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ का बताया जा रहा है जो करीब दो दिन पुराना है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कुछ युवक कॉलेज परिसर में ट्री गार्ड को एक-एक कर तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कॉलेज के खेल मैदान में पढ़ाई या खेल गतिविधियों के बजाय युवक ताश खेलते दिखाई दे रहे हैं और पूरी घटना को रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
इस वायरल वीडियो ने कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन और सामाजिक संगठन हर पेड़ लगाने जैसे अभियानों पर लाखों रुपये खर्च कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देते हैं। वहीं कुछ शरारती तत्व चंद मिनटों में ही इन प्रयासों को नुकसान पहुंचा देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें