फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में शुक्रवार को तीन नये कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6555 हो गई है। शुक्रवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 6492 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है। कोरोना के 44 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 25 दिसंबर तक 127452 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 80789 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 126772 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1034 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शुक्रवार को तिगरा, अटेली मंडी और सुहरेती जाखल में एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें