गांव जाट बस स्टैंड के पास एक्सयूवी और वेगनार की भिड़ंत में तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जहां पर दो महिलाओं की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुनीता निवासी नसीबपुर (32), निशा (24), मेनका निवासी नसीबपुर (35) एक्सयूवी गाड़ी में सवार होकर आकोदा से महेंद्रगढ़ की ओर आ रहे थे। सामने से वेगनार गाड़ी आ रही थी। जिसमें दो महिला सहित चार लोग सवार थे। वेगनार गाड़ी का चालक गांव जांट के बस स्टैंड के पास मोड़ रहा था। सामने से आ रही एक्सयूवी गाड़ी ने उसको बचाने के लिए ब्रेक भी लिए जिस कारण टायर फट गया। बावजूद इसके गाड़ी वेगनार के टकरा गई। इससे दोनों गाड़ियों के एयर बैग खुलने से ड्राइवरों को मामूली चोटें आईं। एक्सयूवी में सवार सुनीता, निशा, मेनका घायल हो गई। मेनका एवं सुनीता गंभीर रूप से घायल होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया। वेगनार में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने कहा कि सूचना मिली है। अभी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।